HomeTrendingआधी रात घर में घुसे बदमाशने की लाखों की लूट

आधी रात घर में घुसे बदमाशने की लाखों की लूट

-

महिला को डरा धमकाकर लाखों के जेवर और 25 हजार रुपये नकद ले गए


अमरोहा। गजरौला थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में बदमाशों ने एक ग्रामीण के घर पर धावा बोलकर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी लूट ली। करीब आधे घंटे तक लूटपाट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस ने घटना को हल्का करते हुए चोरी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार, शाहपुर गांव निवासी 60 वर्षीय हाकम अली का बेटा शादाब दिल्ली में कारपेंटर का काम करता है। उसकी पत्नी रुखसार गांव में ही रहती है। बीती रात रुखसार अपने कमरे में सो रही थी, जबकि हाकम अली बाहर बरामदे में सो रहे थे।

रात करीब पौने एक बजे दो बदमाश डंडे लेकर हाकम अली के पास खड़े हो गए। इसी दौरान दो बदमाश घर के सामने खड़े रहे और तीन बदमाश कमरे में घुस गए। उन्होंने रुखसार को डरा-धमकाकर उससे 13 सोने के और 10 चांदी के आभूषण के साथ 25 हजार रुपये नकद लूट लिए।

बदमाश करीब आधे घंटे तक लूटपाट करते रहे। इसी बीच, हाकम अली के घर के सामने रहने वाले विजेंद्र की आंख खुली। उसने घर के सामने खड़े बदमाशों से वहां खड़े होने का कारण पूछा, तो उन्होंने उसे भी डरा-धमकाकर वापस घर भेज दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद रुखसार और हाकम अली ने शोर मचाकर पड़ोसियों को जगाया और पुलिस को सूचना दी। डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। गांव निवासी गोपी के घर से भी बदमाश एक मोबाइल ले गए हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts