Homepolitics newsभाजपा सरकार में बढ़ रहा दलितों पर अत्याचार: कपिल मुखिया

भाजपा सरकार में बढ़ रहा दलितों पर अत्याचार: कपिल मुखिया

-

– दुखी मन से मेरठ ब्लॉक प्रमुख ने छोड़ी भाजपा, कार्यकर्ताओं की अनदेखी का भी लगाया आरोप

शारदा रिपोर्टर,मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में दलित समाज पर शोषण का आरोप लगाते हुए गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख कपिल मुखिया ने भाजपा को अलविदा कह दिया।

बाउंड्री रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता में कपिल मुखिया ने कहा कि मैं कपिल मुखिया ब्लॉक प्रमुख ब्लॉक मेरठ बड़े दु:खी मन से आज भारतीय जनता पार्टी को त्याग-पत्र दे रहा हूं, क्योंकि पार्टी व उसकी सरकारों के द्वारा लगातार देश और प्रदेश के किसानों, व्यापारियों, मजदूर दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों का शोषण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार में प्रशासन निरंकुश होकर लोगो का शोषण कर रहा है। जिसके चलते लोगों का जीना मुश्किल होता जा रहा है। बावजूद इसके नीचे से ऊपर तक कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि, इस त्यागपत्र देने के बहुत कारण है। जैसे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करना। जो यह दर्शाता है कि, बार-बार पेपर लीक होने पर देश का भविष्य आज सड़को पर है। सरकार द्वारा किसानों की भूमि जहां-जहां अधिकृत की जा रही है, वहां-वहां सर्किल रेट नहीं बढ़े है, जिससे किसानों की कीमती भूमि कौड़ी के दाम सरकार लूट रही है।

उन्होंने कहा कि, हाल ही में सेंट्रल मार्किट में हुए ध्वस्तीकरण में सरकार द्वारा उच्चतम न्यायालय में अपना पक्ष सही से ना रख पाने के कारण खामियाजा व्यापारियों और शास्त्री नगर निवासियों को भुगतना पड़ रहा है। सरकार की दमनकारी नीतियों से प्राईवेट अस्पतालो को भी नेस्तनाबूत करने की नीति बना रही है। उन्होंने बताया कि, किसानों की फसलों का उचित मूल्य ना देने एवं खाद आदि का मूल्य बढ़ाकर किसानो को शोषण किया जा रहा है। मेहनती व निष्ठावान पार्टी के कार्यकताओं को सम्मान नहीं दिया जाता है तथा उनकी उपेक्षा किया जाना भी बड़ा कारण है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts