HomeAccident Newsबिहार के लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा,8 मजदूर घायल

बिहार के लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा,8 मजदूर घायल

-

बिहार के लालगंज में आज (गुरुवार को) निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिर गया है। इस हादसे में लॉन्चर की चपेट में आने से 8 मजदूर घायल हो गए हैं, जबकि 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर पर भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज हो रहा है। हादसे के बाद एक कर्मचारी का पैर तो लोहे को मशीन से काटने के बाद निकाला गया।

बता दें कि वैशाली के लालगंज में भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे एनएचएआई के एनएच-139डब्ल्यू फोरलेन पथ पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान, निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर अचानक गिर गया। इस हादसे में कई कर्मचारी घायल हो गए।

घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए लालगंज के अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में 6 घायल कर्मचारियों का इलाज किया गया, जबकि गंभीर स्थिति को देखते हुए दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts