HomeTrendingअज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

-

पत्नी और फूफेरा भाई घायल, रक्षाबंधन पर घर लौट रहा था परिवार


बुलंदशहर। ​अनूपशहर में गुरूवार सुबह करीब 6 बजे रक्षाबंधन का त्योहार मनाने गाजियाबाद से अपने गांव लौट रहे एक ही परिवार के तीन लोग भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। अनूपशहर के बुलंदशहर बाईपास से गंगापुल रोड पर हजीरो वाले कब्रिस्तान के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और आठ साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल है। जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।​ हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों लोग घायल होकर सड़क पर तड़पने लगे। तभी वहां से गुजर रहे एक पिकअप चालक ने राहगीरों की मदद से तीनों को संभाला और तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पिकअप चालक ने ही अस्पताल स्टाफ और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

​मृतक की पहचान राजू (30) पुत्र प्रकाश, निवासी गांव हिम्मतपुर (थाना धनारी, जिला संभल) तथा घायलो की पहचान अनीता (26) पत्नी राजू और संदीप (8) मृतक के रिश्ते का फुफेरा भाई के रूप में हुई है।

सरकारी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विजय राजोरा ने बताया कि तीनों की हालत गंभीर थी। प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें तुरंत जिला अस्पताल बुलंदशहर के लिए रेफर कर दिया गया। हालांकि, बुलंदशहर ले जाते समय रास्ते में ही राजू ने दम तोड़ दिया।

मृतक के गांव के धीरज ने बताया कि वे सभी गाजियाबाद में रहते हैं। धीरज कल ही बस से गांव हिम्मतपुर आ गए थे, जबकि राजू अपनी पत्नी और फुफेरे भाई के साथ सुबह मोटरसाइकिल से गांव के लिए निकले थे।

​क्षेत्राधिकारी अनूपशहर भरत सोनकर ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts