Homepolitics newsपीएम नरेंद्र मोदी ने नितिन नवीन की टीम से 5 घंटे तक...

पीएम नरेंद्र मोदी ने नितिन नवीन की टीम से 5 घंटे तक की बात

-

नई दिल्ली:  मोदी ने भाजपा की नई बनी कार्यकारिणी के सभी सदस्यों से मुलाकात की है. शनिवार को भाजपा मुख्यालय पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी के साथ इन लोगों का संवाद करीब 5 घंटे तक चला. इस दौरान प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय टीम में शामिल सभी पदाधिकारियों से व्यक्तिगत बात की. उनके करियर, अनुभव और कामकाज के तरीके के बारे में जाना. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी के अनुभवों को बड़े धीरज के साथ सुनते हुए दिखे. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने हाल ही में अपनी 65 सदस्यों की टीम का ऐलान किया था. शनिवार को इस टीम के साथ पहली बैठक थी, जिसमें वंदे मातरम को लेकर प्रस्ताव पारित हुआ. फिर शाम को पीएम नरेंद्र मोदी सत्र के अंत में पहुंचे.

उन्होंने सभी पदाधिकारियों को संबोधित किया. इसके अलावा टीम के साथ कई मामलों पर चर्चा भी की. सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी ने इस दौरान अपने संगठन महामंत्री रहने के दौरान का अनुभव भी साझा किया. उन्होंने बताया कि कैसे आप संगठन को आगे ले जा सकते हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने टीम के साथ मिलकर काम करने, साझा जिम्मेदारी लेने और आपस में मजबूत समन्वय बनाकर रखने का मंत्र दिया. पीएम मोदी ने कहा कि यह समन्वय संगठन में हर स्तर पर दिखना चाहिए. उन्होंने कहा कि पार्टी में होने वाला कोई भी प्रयास और रणनीति इस दिशा में होने चाहिए कि कैसे जमीनी स्तर पर काम हो और ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाए.

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts