HomeTrendingवाहन की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत

वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत

-

बहन की ससुराल से देर रात लौटते समय हुआ हादसा, दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल


फतेहपुर। लोधीगंज हाईवे पर देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने शैलेष रैदास को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक सोम की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सेमरहटा गांव निवासी शैलेष रैदास अपने चचेरे भाई सोम के साथ बाइक से बहन रीता की ससुराल मोहम्मदपुर कला गांव गए थे। दोनों देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। लोधीगंज हाईवे के पास पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

शैलेष के पिता रामचंद्र उर्फ बिहारी ने बताया कि बेटे की शादी करीब दो साल पहले हुई थी और उसका एक छोटा बेटा भी है। वह अहमदाबाद में नौकरी करता था और करीब एक सप्ताह पहले ही घर आया था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

शैलेष और उसका चचेरा भाई सोम गुरुवार रात बाइक से मोहम्मदपुर कला गांव गए थे। वहां से लौटते समय लोधीगंज हाईवे पर यह हादसा हुआ। बताया गया कि दोनों अपनी बहन रीता की ससुराल गए थे। देर रात वापस सेमरहटा लौटते समय पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद हाईवे पर दोनों युवक घायल अवस्था में पड़े रहे। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने शैलेष को मृत घोषित कर दिया। वहीं सोम की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया।

एक सप्ताह पहले ही अहमदाबाद से घर आया था शैलेष
मृतक के पिता रामचंद्र उर्फ बिहारी ने बताया कि शैलेष अहमदाबाद में नौकरी करता था। वह करीब एक सप्ताह पहले ही घर आया था। करीब दो साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसका एक छोटा बेटा है।बेटे की अचानक मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शुरू की वाहन की तलाश
सदर कोतवाली प्रभारी हेमंत मिश्रा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाने के साथ हादसे को अंजाम देने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि टक्कर मारने वाला वाहन कौन सा था और हादसा किस परिस्थितियों में हुआ।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts