HomeTrendingबस और कंटेनर की टक्कर में एक की मौत, सात घायल

बस और कंटेनर की टक्कर में एक की मौत, सात घायल

-

आगरा एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, दिल्ली से लखनऊ जा रही थी बस, घायल तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती


कन्नौज। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में करीब 190 किलोमीटर प्वाइंट पर दिल्ली से लखनऊ जा रही बस ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कंटेनर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे यूपीडा कर्मचारियों और पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक यात्री को मृत घोषित कर दिया।

शुक्रवार सुबह बस दिल्ली से लखनऊ जा रही थी। तिर्वा क्षेत्र में 190 किलोमीटर प्वाइंट के पास चालक आगे चल रहे कंटेनर को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान बस अनियंत्रित हो गई और कंटेनर से टकरा गई। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल आठ लोगों में लखनऊ के सैयद, अब्बास, अभिषेक और राजेश कनोजिया, सुल्तानपुर निवासी बस परिचालक विजय, पलवल निवासी तरुण और गोरखपुर निवासी नीलम गोविंद शामिल हैं।

डॉक्टरों ने लखनऊ के अशोक विहार, आलम नगर निवासी 34 वर्षीय अंकित पुत्र राजेश मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। सात घायलों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। बाद में घायलों के परिजन उन्हें अपने साथ ले गए।

पुलिस ने अंकित के शव को मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे तो वहां कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तिर्वा कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और सात लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts