HomeTrendingभारतीय टीम ने श्रीलंका को 165 रन से हराया

भारतीय टीम ने श्रीलंका को 165 रन से हराया

-

भारतीय टीम ने श्रीलंका को 165 रन से हराया


गाले। भारतीय क्रिकेट टीम ने गॉल में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में 78वें ओवर की चौथी गेंद पर मानव सुथार ने केशरा नुवानथा को बोल्‍ड किया। इसके साथ ही श्रीलंका टीम दूसरी पारी में 206 रन पर सिमट गई। भारत ने 165 रन से पहले टेस्‍ट को अपने नाम किया। भारत की ओर से मानव सुथार ने दूसरी पारी में 6 विकेट चटकाए।

लंच के बाद मानव सुथार ने श्रीलंका को बैक टू बैक झटके दिए। 76वें ओवर की पहली गेंद पर उन्‍होंने सोनल दिनुशा को जुरेल के हाथों कैच आउट कराया। अगली ही गेंद पर उन्‍होंने प्रभाथ जयसूर्या को बोल्‍ड किया। ओवर की आखिरी गेंद पर सुथार ने लाहिरू कुमारा को पंत के हाथों कैच आउट कराया।

वें दिन लंच ब्रेक से पहले 33 ओवर गेंदबाजी हुई। इस दौरान 2.76 की रन रेट से 91 रन बने और 2 विकेट भी गिरे। लंच तक सोनल दिनुशा 65 और केशरा नुवानथा 8 रन बनाकर नाबाद हैं। श्रीलंका को जीत के लिए 197 रन तो भारत को 4 विकेट चाहिए। धनंजय डी सिल्वा के बाद निरोशन डिकवेला आउट हो गए हैं। प्रसिद्ध कृष्‍णा की गेंद पर विकेटकीपर ऋषभ पंत ने उनका कैच लिया। डिकवेला ने 17 गेंदों का सामना किया और 10 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने भारत को दिन की पहली और कुल 5वीं सफलता दिलाई। उन्‍होंने कप्‍तान धनंजय डी सिल्वा को मानव सुथार के हाथों कैच आउट कराया। धनंजय ने 151 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली। अब सोनल दिनुशा का साथ देने के लिए निरोशन डिकवेला मैदान पर आए हैं। श्रीलंकाई कप्‍तान धनंजय डी सिल्वा के बाद सोनल दिनुशा ने भी अर्धशतक जड़ दिया है। उन्‍होंने सिक्‍स के साथ यह फिफ्टी पूरी की। 51 ओवर के बाद श्रीलंका का स्‍कोर 4 विकेट के नुकसान पर 138 रन है।

टीम इंडिया ने शुभमन गिल की कप्तानी में पहला टेस्ट मुकाबला जीत लिया है। इस जीत से भारत का पीसीटी तो उछाल मार गया, लेकिन रैंकिंग में इसके बाद भी बदलाव नहीं हुआ है।
भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट के बाद अब टीम इंडिया ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र में कुल मिलाकर 10 मैच खेल लिए हैं। इसमें से टीम इंडिया ने पांच मुकाबले जीत लिए हैं। अब उसके अंक जो पहले 52 थे, वहां से बढ़कर 64 हो गए हैं, क्योंकि इस टूनार्मेंट में जीत पर टीम को 12 अंक दिए जाते हैं। इस मैच से पहले तक टीम इंडिया का पीसीटी 48.15 का था, जो अ​ब बढ़कर 53.33 का हो गया है। यानी भारत का पीसीटी 5.18 प्रतिशत बढ़ा है। इस मैच से पहले भी टीम इंडिया नंबर पांच पर थी और अभी भी वहीं पर बनी रहेगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts