Homeउत्तर प्रदेशMeerutहस्तिनापुर में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत

हस्तिनापुर में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत

-

हरिदास कुटिया के पास घूमता दिखा


हस्तिनापुर। क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गुरुवार देर रात करीब दो बजे हरिदास कुटिया के पास निशिया जी के मुख्य गेट पर एक तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। आबादी क्षेत्र के बेहद नजदीक तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से आसपास के लोगों में खलबली मच गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।बताया गया कि रात के समय पीआरवी-112 की गाड़ी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों राजू शर्मा और हेड कांस्टेबल विनोद अत्रि की नजर मुख्य गेट के पास बैठे तेंदुए पर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने सावधानी बरतते हुए तेंदुए का लाइव वीडियो भी बना लिया। वीडियो में तेंदुआ कुछ देर तक गेट के पास बैठा दिखाई दे रहा है।तेंदुए के आबादी क्षेत्र के नजदीक पहुंचने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि रात के समय क्षेत्र में आवाजाही रहती है और ऐसे में तेंदुए की मौजूदगी लोगों के लिए खतरा बन सकती है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने और आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।ग्रामीणों के मुताबिक इससे पहले भी आसपास के क्षेत्रों में तेंदुआ देखे जाने की चचार्एं सामने आती रही हैं। ऐसे में वन विभाग की टीम को क्षेत्र में पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम करने चाहिए।वन विभाग की निगरानी पर टिकी नजर तेंदुए के आबादी के करीब दिखाई देने के बाद अब ग्रामीणों की नजर वन विभाग की कार्रवाई पर है। लोगों ने मांग की है कि संवेदनशील इलाकों में नियमित गश्त कराई जाए और ग्रामीणों को भी सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जाए। रात के समय अकेले बाहर निकलने से बचने और तेंदुआ दिखाई देने पर उसके करीब न जाने की अपील भी ग्रामीणों ने की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts