HomeTrendingबांग्लादेश ने कंगारुओं को सस्ते में समेटा

बांग्लादेश ने कंगारुओं को सस्ते में समेटा

-

बांग्लादेश ने कंगारुओं को सस्ते में समेटा


नई दिल्ली। आॅस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज डार्विन के स्टेडियम में खेले जा रहे 13 अगस्त से पहले मुकाबले के साथ हो गया है। इस टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह से बांग्लादेश के नाम रहा जिसमें उन्होंने मेजबान आॅस्ट्रेलिया की पहली पारी को जहां 198 रनों के स्कोर पर समेट दिया तो वहीं उसके बाद दिन का खेल खत्म होने पर एक विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए थे। वहीं पहले दिन के खेल में एक बड़ा विवाद भी देखने को मिला जिसमें आॅस्ट्रेलियाई पारी के 21वें ओवर में जब स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी कर रहे थे तो इबादत हुसैन की आॅफ स्टंप से बाहर जाती गेंद पर शॉट खेलने के प्रयास में ऐसा लगा कि उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद गई है जिसको विकेटकीपर ने पकड़ लिया था। हालांकि स्मिथ को डीआरएस ने बचा लिया जिसको लेकर उन्होंने दिन का खेल खत्म होने के बाद बड़ा कबूलनामा भी किया।

स्टीव स्मिथ ने डार्विन टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब इस घटना को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि माना कि उन्हें लगा था कि इबादत हुसैन की गेंद उनके बल्ले से छूकर गई है और वह आउट हो गए हैं, लेकिन टेक्नोलॉजी ने आॅस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को बचा लिया। मुझे ऐसा ही लगता है, हां। क्या मैं किस्मत वाला था? हां, ऐसा ही लगता है। हां। कभी-कभी आपको इसे स्वीकार करना पड़ता है। आमतौर पर, यह काफी अच्छी होती है। हां, हो सकता है कि गेंद बल्ले से न लगी हो। मुझे नहीं पता, लेकिन मुझे निश्चित रूप से कुछ महसूस हुआ था। अगर मुझे आउट दिया जाता, तो मैं मैदान से बाहर चला जाता। लेकिन हां, मुझे लगता है कि आज टेक्नोलॉजी ने मुझे बचा लिया।

बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन टेस्ट में आॅस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा निराश किया जिसमें स्टीव स्मिथ को छोड़कर अन्य कोई भी बल्लेबाज 25 रनों का आंकड़ा भी पार करने में कामयाब नहीं हो सका। स्मिथ के बल्ले से पहली पारी में 71 रन देखने को मिले जिसके दम आॅस्ट्रेलियाई टीम 198 के स्कोर तक पहुंच सकी। बांग्लादेश की तरफ से पहले पारी में हसन महमूद का गेंद से कमाल देखने को मिला और उन्होंने 17 ओवर्स में 55 रन देने के साथ 6 विकेट अपने नाम किए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts