HomeTrendingसांप के डसने से हुई मौत

सांप के डसने से हुई मौत

-

सांप के डसने से हुई मौत


बिजनौर। गांव जयननगर निवासी एक युवक को सांप ने डस लिया था, लेकिन झाड़फूंक के चक्कर में सही उपचार न मिलने पर उसकी मौत हो गई। युवक ग्रामीणों के साथ खेत पर मजदूरी करने गया था।

शनिवार सुबह गांव निवासी 26 वर्षीय दीपक कुमार पुत्र शिवनंदन सिंह ग्रामीणों के साथ मजदूरी करने खेत पर गया था। इस दौरान उसके पैर में सांप ने डस लिया। इसकी जानकारी उसके साथ आए ग्रामीणों ने स्वजन को दी।

मौके पर पहुंचे स्वजन ने आनन फानन में नजीबाबाद में स्थित झाड़फूंक कराने वाले को दिखाया। हालत में सुधार होने पर स्वजन उसे घर ले आए। इसके बाद शाम को फिर से युवक की तबियत बिगड़ गई।

देर रात उसे बाजपुर में किसी चिकित्सक को दिखाया, लेकिन युवक की हालत में कोई सुधार नही हुआ। इसके बाद युवक को हल्द्वानी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद रविवार शाम शव घर पहुंचा।

पेशे से मजदूर शिवनंदन सिंह ने बताया कि उसके दो पुत्र थे। लगभग करीब तीन साल पहले छोटे बेटे देवेंद्र की रामगंगा नदी में डूबने से उस समय मोत हो गई थी। जब वह खेतों पर मजदूरी कर घर वापस लौट रहा था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts