Homeउत्तर प्रदेशMeerutभारी बारिश भी नहीं डिगा सकी शिवभक्तों का हौंसला

भारी बारिश भी नहीं डिगा सकी शिवभक्तों का हौंसला

-

 बोल-बम हर-हर महादेव के उद्घोष से शिवमय हुआ वातावरण


मेरठ। भारी बारिश भी शिवभक्तों का हौंसला नहीं डिगा पाई। सभी शिवभक्त बारी-बारी से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते रहे और जयकारे लगाते रहे। शिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों के साथ ही अन्य श्रद्धालुओं की भारी भीड़ औघड़नाथ मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए पहुंची। दोपहर तक लाखों शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर दिया। इस दौरान बोल-बम और हर-हर महादेव के उद्घोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। वहीं, मंदिर परिसर में भी समिति द्वारा उचित इंतजाम मत किए गए थे। इस दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित श्रीधर त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को शिवरात्रि पर पहली आरती सुबह 4:30 बजे की गई। जिसके बाद भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक शुरू हो गया। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा।


दरअसल, त्रयोदशी और श्रावण मास के दूसरे सोमवार को ही बाबा औघड़नाथ मंदिर में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां 75 हजार से अधिक शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार को शिवरात्रि पर भी शिवभक्तों के आने का सिलसिला जारी रहा। इससे यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या एक लाख से भी अधिक तक पहुंच गई। मंगलवार तड़के 4:30 बजे आरती के बाद जलाभिषेक शुरू हुआ, जो रात तक चलता रहा। सबसे पहले कांवड़ियों ने पहले हाजिरी का जल चढ़ाया। सुबह 8:30 बजे के बाद त्रयोदशी का जल चढ़ाने का क्रम शुरू हुआ। मंदिर समिति अध्यक्ष सतीश सिंघल ने बताया कि, शिवलिंग पर अधिकतम एक मिनट में करीब पचास श्रद्धालु जलाभिषेक कर पाते हैं। इस हिसाब से एक घंटे में 3500 श्रद्धालु जलाभिषेक कर सकते हैं। बता दें कि, बाबा औघड़नाथ मंदिर के आसपास रजबन, रेड क्वार्टर, नैंसी चौराहा मार्ग, वेस्ट एंड रोड, बेगमपुल और रुड़की रोड सहित विभिन्न स्थानों पर कांवड़ सेवा शिविर लगाए गए हैं। शिविर में भोजन के साथ गर्म दूध, फल आदि वितरित किए गए। औघड़नाथ मंदिर परिसर में कैंप लगाकर डॉ. महेश बंसल की टीम ने कांवड़ियों और अन्य शिवभक्तों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई। नैंसी चौराहा और दर्शन एकेडमी के पास वाहनों को रोक दिया गया। इसके बाद शिवभक्त और कांवड़िया पैदल ही मंदिर की ओर पहुंचे। मंदिर के आसपास करीब आधा किलोमीटर के क्षेत्र में पर्याप्त पथ प्रकाश व्यवस्था की गई। कैंट बोर्ड की ओर से सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित श्रीधर त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को शिवरात्रि पर पहली आरती सुबह 4:30 बजे हुई। उन्होंने बताया कि, सुबह से रात तक मंदिर खुला रहेगा और शिवभक्त जलाभिषेक करते रहेंगे। दूसरी आरती शाम 7:30 बजे, रात 11 बजे और रात एक बजे आरती होगी। 12 अगस्त की सुबह 4:30 बजे भी आरती होगी। उन्होंने बताया कि 12 अगस्त की रात तक मंदिर श्रद्धालुओं के लिए तरह खुला रहेगा।

अलर्ट मोड पर पुलिस-प्रशासन
शिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं। जबकि, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था के लिए मंदिर परिसर और आसपास थ्री लेयर सुरक्षा घेरा बनाया गया है। करीब 400 पुलिसकर्मी, एटीएस, बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और ड्रोन टीमों को तैनात किया गया है। मंदिर में प्रवेश से पहले हर श्रद्धालु की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई, जबकि कंट्रोल रूम से पूरे परिसर की लाइव निगरानी की जा रही है। शिवरात्रि के अवसर पर सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु औघड़नाथ मंदिर पहुंचने लगे। बड़ी संख्या में कांवड़िए भी गंगाजल लेकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती रही।

400 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती

सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 400 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इनमें 2 एडिशनल एसपी, 4 डिप्टी एसपी, 10 एसएचओ, 10 इंस्पेक्टर, 40 सब इंस्पेक्टर, 15 महिला सब इंस्पेक्टर, 155 कांस्टेबल और 74 महिला कांस्टेबल शामिल हैं। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर, 6 टीएसआई और 66 ट्रैफिक कांस्टेबल भी ड्यूटी पर लगाए गए हैं। मंदिर और आसपास के क्षेत्र की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जा रही है। सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए एटीएस, एलआईयू, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें भी तैनात हैं। पुलिस अधिकारी लगातार मंदिर परिसर और कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर रहे हैं। श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश से पहले मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही अंदर जाने दिया गया। मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग के लिए गर्भगृह के ऊपर प्रथम तल पर कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां पुलिसकर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

अस्थायी पुलिस चौकी और चेक पोस्ट भी बनाए गए

मंदिर परिसर में अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित की गई है, जहां से सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस कर्मियों की ड्यूटी पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा दो सशस्त्र क्विक रिस्पॉन्स टीम क्यूआरटी और अन्य विशेष पुलिस बल तैनात किया गया। आसपास अस्थायी चेक पोस्ट बनाकर 24 घंटे चेकिंग की जा रही है, ताकि शिवरात्रि पर जलाभिषेक शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts