शिवरात्रि को लेकर विशेष तैयारी, सुरक्षा के लिए ऊट-रढ ने संभाली कमान
बागपत। ऐतिहासिक पुरा महादेव परशुरामेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। इस बार हरिद्वार से गंगाजल लेकर लगभग 40 लाख शिव भक्तों के भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने पहुंचने का अनुमान है।
सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कावड़ मार्गों पर सीसीटीवी और ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है। मंदिर परिसर में भी सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बागपत की डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज राय स्वयं मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए हैं।
एसडीएम, एडिशनल एसपी, एडीएम, सीओ सहित अन्य अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सुरक्षा के अच्छे इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 25 से 30 लाख शिव भक्तों ने इस मंदिर में जलाभिषेक किया था।
एसपी सूरज राय ने जानकारी दी कि सुरक्षा के मुख्य इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है और सीसीटीवी व ड्रोन से निगरानी की जा रही है, ताकि शिव भक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो। फिलहाल, बागपत में कावड़ यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है।