HomeTrendingमझाड़ी नदी में सैलाब, बाइक सवार फंसा

मझाड़ी नदी में सैलाब, बाइक सवार फंसा

-

ग्रामीणों ने किया बाइक और सवार को रेस्क्यू, मुख्यालय से संपर्क कटा


सहारनपुर। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मझाड़ी बरसाती नदी उफान पर आ गई। नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से एक बाइक सवार नदी पार करते समय बीच में फंस गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बाइक सवार को सकुशल बाहर निकाला।

नदी में सैलाब आने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह कट गया। आवागमन में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को हुई, जिन्हें नदी पार न कर पाने के कारण बीच रास्ते से ही घर लौटना पड़ा।

ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बरसात के मौसम में यही स्थिति उत्पन्न होती है। नदी पर पुल न होने के कारण गांव का मुख्यालय से संपर्क टूट जाता है, जिससे स्कूल, अस्पताल और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। कई बार ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।
ग्रामीणों ने बताया कि वे वर्षों से पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। बरसात के दिनों में पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है।

एडवोकेट आशु सैनी, सुधांशु सैनी, संजय प्रधान, गौरव सैनी, विनय सैनी, अंकुश सैनी, मागे राम सैनी सहित अन्य ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मझाड़ी नदी पर शीघ्र पुल निर्माण कराने की मांग की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts