HomeTrendingआशियाना में स्विफ्ट डिजायर कार में मिला शव

आशियाना में स्विफ्ट डिजायर कार में मिला शव

-

तीन दिन से सड़क किनारे खड़ी थी, डेडबॉडी से दुर्गंध आने पर पता चला


लखनऊ। आशियाना थाना क्षेत्र में सालेह नगर चौराहे पर गुरुवार रात करीब 11:57 बजे एक लावारिस स्विफ्ट डिजायर कार में एक व्यक्ति का शव मिला। कार को करीब 3 दिन सड़क किनारे खड़ी बताया जा रहा है। कार से जब तेज दुर्गंध आने लगी तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर आशियाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की, जिसके बाद अंदर शव होने की पुष्टि हुई। पुलिस के अनुसार, कार का पंजीकरण नंबर वढ 33 इइ 8989 है। शव की पहचान रायबरेली के निरालानगर निवासी उदय भान सिंह के बेटे ज्ञानेंद्र सिंह के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार, ज्ञानेंद्र चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनकी शादी हो चुकी थी। एक नवजात बेटी भी है। कार के आसपास के उउळश् कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि कार वहां कब आई, क्या वजह रही कि उसके अंदर व्यक्ति की मौत हुई? पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts