HomeTrendingयमुना एक्सप्रेसवे पर कार में लगी आग

यमुना एक्सप्रेसवे पर कार में लगी आग

-

ड्राइवर समेत तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान, दिल्ली से आगरा जा रहा था


मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार रात करीब 11 बजे एक चलती जीप कम्पास कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार तीन लोगों ने धुआं उठते ही समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

हादसा थाना नौहझील क्षेत्र में नोएडा से आगरा जाने वाले मार्ग पर माइलस्टोन-70 के पास रात में हुआ। कार में गुरूजीत सिंह, दलवीर सिंह और जसवीर सिंह सवार थे। तीनों दिल्ली से आगरा स्थित गुरुद्वारा में दर्शन के लिए जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चलते समय कार से धुआं उठता दिखाई दिया। इस पर चालक ने तुरंत वाहन रोका और तीनों यात्री बाहर निकल गए। कुछ ही पलों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा।

घटना की सूचना यमुना एक्सप्रेसवे कंट्रोल रूम से पुलिस को दी गई। बाजना कट चौकी प्रभारी हरेंद्र तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यमुना एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम और दमकल वाहन भी पहुंच गए, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

चौकी प्रभारी हरेंद्र तोमर ने बताया कि यात्रियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। कार में आग लगने से कुछ देर के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा।

बाद में जली हुई कार को हटवाकर यातायात सामान्य कराया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह तकनीकी खराबी मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts