HomeTrendingएक ही रात में तीन घरों से तीन लाख की चोरी

एक ही रात में तीन घरों से तीन लाख की चोरी

-

चोरों ने कूमल-ताला तोड़कर 66 हजार की नकदी और जेवर चुराए


संभल। अज्ञात चोरों ने एक ही गांव के तीन घरों को निशाना बनाया है। चोरों ने कूमल लगाकर और ताले तोड़कर तीन लाख से अधिक की नकदी व जेवर चोरी कर लिए। घटना के समय गर्मी के कारण तीनों घरों के सदस्य आंगन में सो रहे थे।

यह घटना संभल तहसील के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर मालनी के धीमर गांव की है। मुशाहिद पुत्र मुमताज खां के घर में चोर जंगल के रास्ते पीछे की दीवार में कूमल लगाकर घुसे। उन्होंने 15,000 की नकदी चुराई और फ्रिज में रखा दही व कोल्डड्रिंक पीकर राशन का सामान बिखेर दिया।

इसी तरह, युसूफ पुत्र बुन्नाशाह के घर की दीवार को भी जंगल की ओर से काटकर चोर अंदर घुसे। यहां से चोरों ने 50,000 की नकदी, सोने-चांदी के जेवर और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। युसूफ ने बताया कि उन्होंने तीन दिन पहले ही ईंट भट्टे से 50,000 लाकर घर में रखे थे।

इरफान पुत्र अब्दुल हमीद के घर में चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ा। यहां से सोने-चांदी के जेवर, 1,000 की नकदी और पीतल के बर्तन सहित अन्य कीमती सामान चोरी हुआ। इरफान के भाई द्वारा शोर मचाने पर चोर फरार हो गए।

मंगलवार/बुधवार की दरमियानी रात हुई इस चोरी की सूचना सुबह होते ही डायल 112 और स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम गांव पहुंची और चोरी की घटनाओं का निरीक्षण किया।

थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तीन घरों में चोरी की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। पीड़ितों की शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts