HomeTrendingयुवक ने खेत में फांसी लगाकर किया सुसाइड

युवक ने खेत में फांसी लगाकर किया सुसाइड

-

ताश खेलने को लेकर हुए विवाद के बाद लापता था, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम


जालौन। थाना रामपुरा क्षेत्र के ग्राम भटपुरा नरौल में एक युवक ने खेत में नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रामपुरा थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान राघवेंद्र उर्फ बाबा (पुत्र कैलाश दोहरे), निवासी ग्राम भटपुरा नरौल के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, राघवेंद्र का विवाह लगभग एक वर्ष पूर्व आरती (पुत्री विजय दोहरे, निवासी जगम्मनपुर) के साथ हुआ था। परिवार में उसका एक छोटा भाई धर्मेंद्र भी है। राघवेंद्र पेट्रोल पंपों पर कैनोपी बनाने का काम करता था और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।

ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार शाम राघवेंद्र का ग्राम नरौल निवासी एक युवक के साथ शराब के नशे में ताश खेलने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद युवक ने इसकी शिकायत राघवेंद्र के पिता कैलाश दोहरे से भी की थी। इसके बाद राघवेंद्र बुधवार शाम से ही घर से लापता था।

परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह ग्राम नरौल और भटपुरा के बीच स्थित खेतों में एक नीम के पेड़ से साफी के फंदे पर राघवेंद्र का शव लटका मिला।

थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। थाना पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts