HomeTrendingकांग्रेस नेता के बेटे की सड़क हादसे में मौत

कांग्रेस नेता के बेटे की सड़क हादसे में मौत

-

बाइक से बचने में बेकाबू हुई कार, ट्रक से टकराते दूसरी लेन में जा गिरी


बस्ती। बुधवार देर रात एक सड़क हादसे ने कांग्रेस नेता के बेटे की मौत हो गई। वह गेटवा के पास सड़क पर गिरी बाइक से बचने में ट्रक से जा टकराया। टक्कर होते ही युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार सवार अन्य दो घायल अस्पताल में भर्ती हैं। करीब 20 दिन पहले ही कांग्रेस नेता ने बेटे को घर बुलाया था। उन्होंने हाल ही में अपने नौकरी छोड़ दी थी।

अनियंत्रित कार डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ ही सेकंड में कार आग की लपटों से घिर गई। हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े।

हादसा बुधवार देर रात करीब 12 बजे नगर थाना क्षेत्र के गेटवा के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर पहले से एक दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल पड़ी थी। इसी दौरान उधर से गुजर रही कार के चालक ने बाइक से बचने की कोशिश की, लेकिन वाहन का संतुलन बिगड़ गया।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। पुलिस और राहत टीम को सूचना दी गई। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने 24 वर्षीय शिवांश पांडेय को मृत घोषित कर दिया।

अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग पर काबू पाने के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी। शुरूआती जांच में तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है।

शिवांश पांडेय जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय के इकलौते बेटे थे। वह दिल्ली में नौकरी कर रहे थे, लेकिन परिवार ने करीब 20 दिन पहले उन्हें घर वापस बुला लिया था। परिजनों को उम्मीद थी कि अब वह घर के साथ रहकर नई शुरूआत करेंगे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घर पर रिश्तेदारों और शुभचिंतकों का तांता लग गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts