मेरठ। मुंडाली थाना क्षेत्र के जिसोरी गांव निवासी गुल हसन बकरियां पालकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बुधवार रात उन्होंने अपनी बकरियों को घर के एक हिस्से में बांध रखा था। रात के अंधेरे में किसी अज्ञात जानवर ने घर में घुसकर बकरियों पर हमला कर दिया। सुबह जब परिवार के सदस्य पशुओं को देखने पहुंचे, तो उन्होंने तीन बकरियों को मृत और पांच को घायल अवस्था में पाया। बकरियों के शरीर पर गहरे घाव और नोचे जाने के निशान थे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि बकरियों के शरीर पर मिले निशान किसी जंगली जानवर के हमले की ओर इशारा कर रहे हैं। हालांकि, हमलावर जानवर की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।