HomeTrendingपुलिस ने किए दो मोबाइल चोर बदमाश गिरफ्तार

पुलिस ने किए दो मोबाइल चोर बदमाश गिरफ्तार

-

बाइक से मोबाइल लूटकर भाग जाते थे, 25 फोन हुए बरामद


ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह करीब 8 बजे मोबाइल फोन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 25 छीने गए मोबाइल फोन, फर्जी नंबर प्लेट लगी एक अपाचे मोटरसाइकिल और एक अवैध तमंचा बरामद किया है।

गुरुवार सुबह पुलिस ने दोनों आरोपियों को ग्राम गुर्जरपुर रेलवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। उनकी पहचान रबूपुरा के तीर्थली गांव निवासी फैजान पठान और बुलंदशहर के ककोड़ निवासी फरमान के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि नॉलेज पार्क क्षेत्र में पिछले कुछ समय से मोबाइल स्नैचिंग की लगातार घटनाएं हो रही थीं। वारदातों को अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश अंजाम दे रहे थे। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

फुटेज में संदिग्ध अपाचे बाइक पर सवार दोनों युवक दिखाई दिए। इसी आधार पर उनकी पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी तेज रफ्तार बाइक से राहगीरों के हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो जाते थे। इसके बाद महंगे मोबाइल फोन कम कीमत पर बेच देते थे।

पुलिस अब दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और छीने गए मोबाइल फोन कहां बेचे जाते थे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts