HomeTrendingअज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

-

 दौलतपुर बिजलीघर के पास हुआ हादसा, घर लौटते समय चपेट में आया


बिजनौर। नूरपुर थाना में मुरादाबाद रोड पर बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा दौलतपुर बिजलीघर के पास हुआ, जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान रहटी जागीर गांव निवासी 35 वर्षीय विशाल पुत्र राजवीर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, विशाल मजदूरी कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। बुधवार रात करीब 11 बजे दौलतपुर बिजलीघर के पास पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना पर नूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, घायल विशाल को अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दौलतपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक श्रीकांत सत्यर्थी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटना में शामिल वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts