HomeTrendingएसपी सिटी ने की कई जगह वाहनों की चेकिंग

एसपी सिटी ने की कई जगह वाहनों की चेकिंग

-

गंगा बैराज चौकी पर दिए आवश्यक निर्देश, यातायात पुलिस ने किया 40 चालान


बिजनौर। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारी अब सड़कों पर उतरने लगे हैं। इसी कड़ी में एएसपी सिटी डॉ. केजी सिंह ने शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गंगा बैराज चौकी पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

एएसपी सिटी डॉ. केजी सिंह ने स्वयं सड़क पर उतरकर वाहनों की गहन जांच कराई। उन्होंने चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए कहा गया।

उन्होंने पुलिसकर्मियों को आने-जाने वाले वाहनों की नियमित जांच करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश भी दिए। एक ओर जहां एएसपी सिटी ने अभियान चलाया, वहीं दूसरी ओर यातायात पुलिस भी लगातार चेकिंग अभियान चला रही है।

बुधवार देर शाम 6 बजे तक शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 40 वाहन चालकों के चालान किए गए। इस दौरान दो वाहनों को सीज भी किया गया।

यातायात पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की जांच की। इसमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले 15 चालकों, मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले छह वाहनों, फर्जी या दोषपूर्ण नंबर प्लेट वाले 10 वाहनों तथा प्रेशर हॉर्न और हूटर का प्रयोग करने वाले नौ वाहनों के चालान शामिल हैं। यातायात प्रभारी दरोगा रवि नैन ने बताया कि आवश्यक दस्तावेज नहीं होने और गंभीर नियम उल्लंघन के कारण दो वाहनों को मौके पर ही सीज किया गया।

ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रिफ्लेक्टर टेप
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को देखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का विशेष अभियान भी शुरू किया है। चौराहों और तिराहों पर पुलिसकर्मी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाकर उन्हें रात के समय अधिक सुरक्षित बनाने का कार्य कर रहे हैं। यह अभियान कांवड़ यात्रा के दौरान लगातार जारी रहेगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts