HomeTrendingपूर्व प्रधान के पति की तीर्थकुंड में डूबने से मौत

पूर्व प्रधान के पति की तीर्थकुंड में डूबने से मौत

-

अस्पताल से घर जाने की बात कहकर निकले थे, 40 मिनट की मशक्कत के बाद निकाला गया शव


संभल। प्राचीन कुरुक्षेत्र तीर्थ मंदिर परिसर स्थित स्नान कुंड में डूबने से पूर्व प्रधान के पति की मौत हो गई। मृतक की पहचान हयातनगर थाना क्षेत्र के सीतापुरी गांव निवासी 60 वर्षीय ब्रह्म सैनी के रूप में हुई है। घटना बुधवार रात करीब 11:30 बजे की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद शव को कुंड से बाहर निकाला।

ब्रह्म सैनी की पत्नी कुसुम करीब 20 वर्ष पहले ग्राम प्रधान रह चुकी हैं। वह पिछले 19 जुलाई से पैर में सेप्सिस के इलाज के लिए संभल के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। परिजनों के मुताबिक, ब्रह्म सैनी बुधवार रात करीब 8 बजे अस्पताल से घर जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। इसके बाद देर रात उनका शव तीर्थकुंड में मिला।

परिजनों का कहना है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि ब्रह्म सैनी कुरुक्षेत्र तीर्थ मंदिर परिसर तक कैसे पहुंचे, क्योंकि यह स्थान न तो अस्पताल से घर जाने के रास्ते में पड़ता है और न ही उनका वहां जाने का कोई कारण सामने आया है। अस्पताल से घटनास्थल की दूरी करीब 2 किलोमीटर, जबकि वहां से उनके घर की दूरी लगभग 7 किलोमीटर है।

पुलिस ने बताया कि शव की पहचान मृतक की जेब से मिले दस्तावेजों और मोबाइल नंबर के आधार पर की गई। शव के सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं। प्रारंभिक आशंका है कि कुंड में गिरते समय उनके सिर में चोट लगी होगी। फिलहाल मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

चार बेटे और दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
ब्रह्म सैनी अपने पीछे चार बेटे—योगेंद्र (35), निखिल (22), मनीष (18) और लकी (16)—तथा दो बेटियां दीपा (15) और विवाहित विनीता को छोड़ गए हैं। पिता की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। देर रात हुई इस घटना की जानकारी तत्काल अस्पताल में भर्ती उनकी पत्नी को भी नहीं दी गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई
थाना प्रभारी सुधीर पंवार ने बताया कि कुरुक्षेत्र मंदिर परिसर स्थित कुंड से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। परिजनों से भी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह वहां कैसे पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts