चोरों ने जाली तोड़ी, चार क्विंटल मुर्गे मृत मिले, लाखों का हुआ नुकसान
सीतापुर। सदरपुर थाना क्षेत्र में बुधार की मध्य रात्रि चोरों ने एक मुर्गा फार्म को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गुड़ैचाझ्रसदरपुर मार्ग पर नारायन फामेर्सी के पास स्थित मुर्गा फार्म में बीती रात अज्ञात बदमाश जाली तोड़कर अंदर घुस गए और करीब चार क्विंटल मुर्गे चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने करीब चार क्विंटल मुर्गों को मार डाला, जिससे फार्म संचालक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
फार्म संचालक कलीम ने बताया कि वह रात करीब 12 बजे बिसवां से मुर्गे लेकर फार्म पर पहुंचे थे। मुर्गों को उतारने के बाद वह अपने घर चले गए। सुबह करीब 5 बजे जब वह दोबारा फार्म पहुंचे तो देखा कि फार्म की जाली टूटी हुई थी और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि बड़ी संख्या में मुर्गे गायब हैं, जबकि कई मुर्गे मृत पड़े हुए थे।
पीड़ित के अनुसार चोर चार क्विंटल मुर्गे अपने साथ ले गए। इसके अलावा फार्म में रखा कांटा-बांट, एक बड़ा बैटरा, लगभग 10 हजार रुपये की नकदी तथा अन्य सामान भी चोरी कर लिया गया। चोरी और तोड़फोड़ से फार्म संचालक को करीब एक लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पीड़ित ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और नुकसान की भरपाई की मांग की है। वहीं इस घटना से क्षेत्र के अन्य पशु एवं पोल्ट्री फार्म संचालकों में भी दहशत का माहौल है।