HomeTrendingट्रेन से कटकर युवक की मौत, पटरी पर मिला शव

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, पटरी पर मिला शव

-

दिल्ली से प्राइवेट जॉब करता था, पुलिस बोली उतरते समय चपेट में आया


बलिया। रेवती हाल्ट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव मिला, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मृतक की पहचान कस्बा रेवती वार्ड नंबर 10 निवासी लालाबाबू गोंड़ के पुत्र बिट्टू (18) के रूप में हुई।

बरसात के बीच सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे लोगों ने रेलवे ट्रैक पर पड़े शव को देखा। सूचना मिलने पर रेवती पुलिस टीम के साथ उपनिरीक्षक माखन सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

परिजनों ने बताया कि बिट्टू दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता था। वह शनिवार रात दिल्ली से अपने घर रेवती के लिए निकला था। रविवार दोपहर तक उसकी परिजनों से मोबाइल पर बात हुई थी।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बिट्टू किस ट्रेन से दिल्ली से रेवती आ रहा था और किस ट्रेन से वह रेवती हाल्ट रेलवे स्टेशन पर गिरा या उतरते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। पुलिस का अनुमान है कि यह घटना रविवार रात किसी ट्रेन से हुई होगी।

बिट्टू अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और शव की शिनाख्त की। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts