HomeTrendingननद-भाभी विवाद में ससुर की हत्या

ननद-भाभी विवाद में ससुर की हत्या

-

 बहू के मायके वालों ने रास्ते में घेरकर पीटा, पुलिस से शिकायत करने जा रहा था


रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के बसवई मजरे कमालपुर गांव में ननद और भाभी के आपसी विवाद ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। मंगलवार को रामदीन (51 वर्ष) की बहू नीलम और बेटी शिवानी के बीच घरेलू कलह को लेकर मारपीट हो गई थी।

शिवानी के घायल होने के बाद, रामदीन उसे लेकर शिकायत दर्ज कराने कोतवाली जा रहे थे। इसी दौरान, बहू नीलम ने अपने मायके वालों को इसकी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही नीलम का भाई अपने चार साथियों के साथ मनीरामपुर पुल के पास घात लगाकर बैठ गया।

जैसे ही रामदीन वहां पहुंचे, आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। गंभीर रूप से घायल रामदीन को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मंगलवार रात इलाज के दौरान जिला अस्पताल में रामदीन ने दम तोड़ दिया।
बुधवार सुबह जैसे ही मौत की खबर गांव पहुंची, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम छा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाल ओपी राय ने बताया कि मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts