HomeTrendingग्यारहवीं के छात्र की हाईटेंशन लाइन से मौत

ग्यारहवीं के छात्र की हाईटेंशन लाइन से मौत

-

शौचालय की छत पर पाइप उतारते समय हादसा, 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आया


प्रतापगढ़। हीरागंज बाजार में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर छात्र की मौत हो गई। मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे 16 साल के छात्र राज यादव की करंट लगने से जान चली गई। राज अभी इंटर ( 11वीं) का छात्र था और परिवार में पिता बबलू यादव और एक बहन है। वह बलीपुर वार्ड का रहने वाला था। उनके घर के सामने बने शौचालय की छत पर हुई।


सुबह के वक्त राज अपने घर के सामने बने शौचालय की छत पर गया हुआ था। वहां वह किसी काम से एक पाइप को नीचे उतारने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान, पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली की लाइन से वह पाइप छू गया। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आते ही राज को जोरदार करंट लगा और वह वहीं पर बुरी तरह झुलस गया।

हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजन और आसपास के लोग राज को आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुंडा ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने तुरंत उसकी जांच की, लेकिन दुर्भाग्य से तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने राज को मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घर के बाहर लोगों की भीड़ जुटी हुई है। बलीपुर वार्ड और हीरागंज बाजार में इस घटना के बाद से मातम का माहौल है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts