HomeTrendingटायर पंचर की दुकान में लगी आग -

टायर पंचर की दुकान में लगी आग –

-

107 नए टायर जले, 20 हजार रुपए का नुकसान हुआ


बलरामपुर। विशुनीपुर स्थित एक टायर एवं पंचर की दुकान में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखे 107 नए टायर और मरम्मत के उपकरण जलकर राख हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

दुकान मालिक रमेश कुमार वर्मा, निवासी नौशहरा, को रात करीब दो बजे पड़ोसी दुकानदार संतोष पांडेय ने फोन पर आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही रमेश वर्मा तत्काल मौके के लिए रवाना हुए और लगभग 2:50 बजे दुकान पहुंचे। तब तक आग की लपटें काफी तेज हो चुकी थीं।

स्थानीय लोगों की मदद से पानी और बालू का उपयोग कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान पूरी तरह जल चुका था।

दुकानदार के अनुसार, आग में 107 नए टायरों के साथ-साथ पंचर मरम्मत में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और अन्य आवश्यक सामान नष्ट हो गए। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच की जा रही है। पीड़ित दुकानदार ने मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी है और जांच कराने के साथ-साथ उचित सहायता की मांग की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts