HomeTrendingट्रेन से कटकर युवती की विभत्स मौत

ट्रेन से कटकर युवती की विभत्स मौत

-

पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी, दो दिन पहले दिया था पेपर


हापुड़। सिंभावली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 6 बजे ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत हो गयी। घटना हादसा गांव हाई कोर्ट के पास रेलवे ट्रैक पर हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान 21 वर्षीय पायल पुत्री सुनील जाटव, निवासी छिददा सिंह के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि पायल पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रही थी। वह रोजाना सुबह दौड़ लगाने जाती थी और दो दिन पहले ही उसने पुलिस भर्ती परीक्षा भी दी थी। परिवार को उम्मीद थी कि पायल जल्द ही पुलिस सेवा में चयनित होगी।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह दौड़ लगाने के दौरान पायल रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गई। इसी दौरान वह मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार और सिंभावली चौकी प्रभारी आलोक कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। वहीं, युवती की असामयिक मौत से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts