HomeTrendingदो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत -

दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत –

-

दो युवक गंभीर रूप से घायल, नकुड़-सरसावा रोड पर हुआ हादसा


सहारनपुर। नकुड़ क्षेत्र में देर रात दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी, वही दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा नकुड़-सरसावा रोड पर हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, गांव साल्हापुर निवासी अरविंद (22) किसी जरूरी काम से गांव सांपला बेगमपुर जा रहा था। इसी दौरान नकुड़-सरसावा रोड पर पीछे से तेज गति से आ रही एक बाइक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अरविंद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार नकुड़ निवासी दो युवक भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जांच के बाद डॉक्टरों ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवकों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया।

मृतक अरविंद अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वह राज मिस्त्री का काम करके परिवार का भरण-पोषण करता था और घर की आर्थिक जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts