HomeCRIME NEWSपति ने मोबाइल टॉवर से फांसी लगाकर दी जान

पति ने मोबाइल टॉवर से फांसी लगाकर दी जान

-

पत्नी से विवाद के बाद किया सुसाइड, दो दिन पहले लेने पहुंचा था ससुराल


इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के यासी नगर निवासी 30 वर्षीय युवक इकराम हुसैन ने पत्नी से हुए विवाद के बाद शहर के सती मोहल्ला में स्थित मोबाइल टावर पर रात करीब 11 बजे फांसी युवक ने दुपट्टे का फंदा बनाकर टावर पर लटककर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर जिला अस्पताल के लिए भेजा।

जानकारी के मुताबिक बसरेहर यासी नगर निवासी इकराम हुसैन पुत्र शहाबुद्दीन मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। करीब छह साल पहले उसकी शादी शहर कोतवाली क्षेत्र के सती मौहल्ले की निवासी आयशा के साथ हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल है।

ससुरालियों के अनुसार इकराम को शराब पीने की आदत थी, जिसके चलते घर में पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। बताया गया कि इसी पारिवारिक विवाद के चलते वह दो दिन पहले अपनी ससुराल सती मोहल्ला आ गया था। गुरुवार को वह शराब के नशे में ससुराल पहुंचा, जहां किसी बात को लेकर पत्नी आयशा और ससुराल पक्ष के लोगों से उसकी कहासुनी हो गई।

विवाद बढ़ने के बाद इकराम अपने कपड़े लेकर ससुराल से बाहर निकल गया। इसके बाद वह पास में ही स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। कुछ देर बाद मोहल्ले के लोगों ने युवक को टावर पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से युवक को टावर से नीचे उतरवाया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। तीन छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts