HomeTrendingयुवक की धारदार हथियार से हत्या

युवक की धारदार हथियार से हत्या

-

मैदान में घेरकर मारा, पुलिस ने मोहल्ले के एक युवक को उठाया


बस्ती। शहर कोतवाली क्षेत्र के बैरिहवा मोहल्ले में गुरुवार रात करीब नौ बजे एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। यह वारदात उस समय हुई जब युवक मोहल्ले के पास स्थित एक खाली मैदान में अकेला बैठा था। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान बैरिहवा निवासी शिवकुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने मैदान में खून से लथपथ शव पड़ा देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी, शहर कोतवाल मोतीचंद राजभर और रौता चौकी प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य भी एकत्र किए।

प्रारंभिक जांच में पुलिस हत्या के पीछे आपसी रंजिश और आशनाई के पहलू को खंगाल रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वारदात में संलिप्त होने के संदेह में मोहल्ले के ही एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि शिवकुमार पहले कपड़े धोने का काम करता था, लेकिन कुछ समय से वह कोई काम नहीं कर रहा था। मोहल्ले के ही एक व्यक्ति से उसका पारिवारिक विवाद भी चल रहा था। आशंका है कि इसी विवाद के चलते गुरुवार रात उस पर पहले ईंट और फिर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। संदिग्ध से पूछताछ जारी है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने में लगी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts