HomeTrendingपत्नी से विवाद, युवक ने खुद को गोली मारी

पत्नी से विवाद, युवक ने खुद को गोली मारी

-

 घर में हुआ था झगड़ा, गंभीर हालत में अलीगढ़ अस्पताल रेफर


एटा। मलावन थाना क्षेत्र के निगोह हसनपुर गांव में 29 वर्षीय युवक ने पत्नी से विवाद के बाद खुद को गोली मार ली। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह घटना निगोह हसनपुर गांव के अश्वनी कुमार (29) पुत्र श्याम नरेश के साथ हुई। बताया गया है कि किसी बात को लेकर अश्वनी का अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने स्वयं को पेट में गोली मार ली।

गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अश्वनी को तत्काल एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ के हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घायल के भाई अभिषेक ने भी पत्नी से विवाद के कारण गोली मारने की पुष्टि की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts