HomeTrendingरेप केस की रंजिश में युवक की हत्या

रेप केस की रंजिश में युवक की हत्या

-

बहनोई ने पहले लाठियों से पीटा, फिर ‘अपर जिला जज’ लिखी कार से कुचला

बाराबंकी। कोठी थाना क्षेत्र में रेप केस की रंजिश में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि बहनोई और उसके परिजनों ने पहले युवक की बेरहमी से पिटाई की, फिर उसे ‘अपर जिला जज’ लिखी नंबर प्लेट लगी कार से कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना कोठी थाना क्षेत्र की है। मृतक के भाई शुभम वाजपेयी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि लगभग तीन साल पहले उसकी बहन की शादी कोठी थाना क्षेत्र के टिकैतनपुरवा निवासी अतुल मिश्र से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद, बहन के साथ गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म की घटना हुई। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी घटना के बाद से बहन अपने मायके में रह रही है।

शुभम वाजपेयी के अनुसार, 23 जून को बहनोई अतुल मिश्र ने मोहित को फोन कर 24 जून को रेप केस की पेशी होने की जानकारी दी। बुधवार को जब सभी लोग कोर्ट पहुंचे, तो पता चला कि उस दिन पेशी की कोई तारीख नहीं थी। कोर्ट से लौटते समय, अतुल मिश्र ने मोहित को दोबारा फोन किया और उसे अपने घर बुलाया। मोहित अपने दो दोस्त मनु तिवारी और राहुल शुक्ल के साथ बहन की ससुराल की ओर चल दिया।

सिद्धौर-केसरगंज मार्ग पर बसंतपुर गांव के पास अतुल मिश्र, उसके भाई राहुल मिश्र और पिता उमेश मिश्र ने मोहित और उसके दोस्तों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने मोहित की बेरहमी से पिटाई की और फिर उसे एक कार से कुचल दिया, जिस पर ‘अपर जिला जज’ लिखी नंबर प्लेट लगी थी।

गंभीर रूप से घायल मोहित की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई शुभम वाजपेयी की तहरीर पर कोठी पुलिस ने अतुल मिश्र, राहुल मिश्र और उमेश मिश्र के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts