HomeTrendingकचहरी गेट पर दो पक्ष आपस में भिड़े

कचहरी गेट पर दो पक्ष आपस में भिड़े

-

समझौता करने आए थे, जमकर चले लात-घूंसे और थप्पड़

मुजफ्फरनगर। कचहरी गेट पर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में महिला और पुरुष पक्ष के लोग एक-दूसरे पर थप्पड़, लात-घूंसे बरसाते और धक्का-मुक्की करते दिखाई दे रहे हैं। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है और आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव करते नजर आते हैं।

दोनों पक्ष एक पारिवारिक विवाद में समझौते के लिए कचहरी पहुंचे थे। बातचीत के दौरान दुधमुंही बेटी को साथ रखने और स्वीकार करने का मुद्दा सामने आया, जिसके बाद माहौल अचानक गर्मा गया और देखते ही देखते विवाद हाथापाई में बदल गया।

मारपीट के बाद महिला राखी ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। राखी ने बताया कि वह बसेड़ा के पास स्थित घुमट्टी गांव की रहने वाली है और उसकी शादी शहर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर निवासी सचिन से हुई थी। उसका आरोप है कि बेटी के जन्म के बाद पति ने उसे छोड़ दिया और पिछले छह महीने से वह मायके में रह रही है।

राखी का कहना है कि उसका पति बच्ची को अपनी संतान मानने से इनकार करता है और उसे नाजायज बताता है। उसने कहा कि यदि किसी को संदेह है तो वह किसी भी तरह का डीएनए टेस्ट कराने के लिए तैयार है, लेकिन उसकी मासूम बेटी को ठुकराना गलत है।

महिला ने आरोप लगाया कि कचहरी गेट पर उसके पति, देवर, ननद, नंदोई और सास ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। हालांकि इस पूरे मामले में दूसरे पक्ष का बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल कचहरी गेट पर हुई इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts