HomeTrendingदिल्ली की युवती से ​राहुल बनकर मंदिर में की शादी

दिल्ली की युवती से ​राहुल बनकर मंदिर में की शादी

-

 युवक का सुहागरात पर सच खुला तो अंसार निकला, हलाला का दबाव डाला, अश्लील फोटो वायरल किए


अलीगढ़। दिल्ली निवासी युवती ने थाना क्वार्सी के नगला पटवारी के युवक पर नाम और धर्म छिपाकर शादी करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने पहले मंदिर में शादी रचाई लेकिन, सुहागरात के दिन जब दुल्हन के सामने दूल्हे की असली पहचान सामने आई, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

जो युवक अब तक खुद को राहुल बता रहा था, वह असल में अंसार अली था और पहले से शादीशुदा था। विरोध करने पर पीड़िता को नशीले इंजेक्शन दिए गए, तीन तलाक दिया गया और फिर दोबारा साथ रहने के लिए किसी और से शारीरिक संबंध (हलाला) बनाने का दबाव डाला गया।

​पीड़िता ने बताया कि मूल रूप से दिल्ली के जहांगीरपुरी धर्मकांटा इलाके की रहने वाली है। उसकी मां चाय की एक दुकान चलाती थीं। इसी दुकान पर एक युवक का अक्सर आना-जाना था। उसने अपना नाम राहुल बताया था।

​धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और संपर्क प्यार में बदल गया। आरोपी ने युवती का विश्वास जीता और एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ उसकी मांग भरकर शादी कर ली। शादी के बाद वह उसके साथ एक किराए के मकान में रहने लगी।

​शादी के बाद सुहागरात के दिन युवती को राहुल की असलियत के बारे में जानकारी हुई। उसे मालूम हुआ कि जिससे उसने शादी की है, वह राहुल नहीं बल्कि अंसार अली है। वह मूल रूप से अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के नगला पटवारी का रहने वाला है।

पीड़िता को यह भी पता चला कि आरोपी की पहली पत्नी जिंदा है। इस मामले की जानकारी होने के बाद युवती ने पुलिस से शिकायत करने की चेतावनी दी, तो अंसार ने उसके साथ मारपीट और बदसलूकी शुरू कर दी। आरोप है कि अंसार ने पीड़िता को नशीले इंजेक्शन लगाने शुरू कर दिए और तस्करी की साजिश रची जाने लगी।

​लगातार हो रही प्रताड़ना के बाद युवती अपनी मां के पास लौट आई। इसके बाद अंसार ने उसे तीन तलाक दे दिया। कुछ समय बाद अंसार ने युवती पर वापस लौटने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसके लिए युवती पर हलाला का दबाव डाला गया।

आरोपी ने पीड़िता से कहा कि अगर उसे वापस साथ रहना है, तो पहले उसे किसी अन्य व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाने होंगे। इस शर्त को मानने से इनकार करने पर आरोपी ने उसकी निजी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल कर दीं और उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता ने दर्ज कराई एफआईआरे में अंसार के भाई इरशाद और उसकी मौसी के बेटे को भी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है।

​तस्वीरें वायरल होने और लगातार मिल रही धमकियों के बाद पीड़िता अलीगढ़ पहुंची। उसने रोरावर क्षेत्र में भोला डेयरी के पास काम कर रहे अंसार के भाई इरशाद से पूछताछ की, लेकिन वहां से उसे कोई सीधा जवाब नहीं मिला। स्थानीय हिंदूवादी संगठनों को जब इस मामले की भनक लगी तो वे पीड़िता के समर्थन में उतर आए।

सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि शुरूआत में पीड़िता ने लोधा थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन मामला दूसरे क्षेत्र का होने के कारण इसे ट्रांसफर कर दिया गया। ​युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक घटनाएं दिल्ली क्षेत्र की हैं, जबकि आरोपी अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र का निवासी है। इसलिए पीड़िता को आगे की कार्रवाई के लिए थाना क्वार्सी भेज दिया गया है। जांच के तथ्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts