Homeउत्तर प्रदेशMeerutवाइन शॉप के बाहर नशे में धुत युवकों का हंगामा

वाइन शॉप के बाहर नशे में धुत युवकों का हंगामा

-

सड़क पर जमकर मारपीट, पुलिस पहुंचते ही फरार हुए युवक


शारदा रिपोर्टर मेरठ। मवाना में इंग्लिश वाइन शॉप के पास शराब के नशे में धुत युवकों का हंगामा देखने को मिला। कैंटीन में हुई मामूली कहासुनी कुछ ही देर में सड़क पर मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट गई।

वायरल वीडियो में कई लोग बीच-बचाव करते और दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। इसके बावजूद युवक आपस में भिड़े रहे और काफी देर तक सड़क पर हंगामा चलता रहा। मारपीट के कारण वहां से गुजर रहे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलने पर मवाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर बाइक सवार एक पक्ष के कुछ युवक वहां से भाग निकले। वहीं दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया और पूछताछ शुरू की।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस वीडियो के आधार पर फरार युवकों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मारपीट में शामिल सभी लोगों के खिलाफ जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शुरूआती जांच में सामने आया है कि विवाद की शुरूआत कैंटीन में हुई कहासुनी से हुई थी, जो बाद में सड़क पर झगड़े में बदल गई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts