HomeTrendingआवास विकास 30जून को करेगा भूखंडों की नीलामी

आवास विकास 30जून को करेगा भूखंडों की नीलामी

-

परिषद की सभी योजनाओं में आवासीय और कमर्शियल भूखंड लेने का सुनहरा अवसर


शारदा रिपोर्टर मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ सहित अन्य जनपद से ताल्लुक रखने वाले जो भी लोग मेरठ में संपत्ति खरीदना चाहते हैं। तो ऐसे सभी लोगों के लिए अच्छी खबर है। मेरठ आवास विकास परिषद द्वारा व्यावसायिक, आवासीय प्रॉपर्टी की नीलामी की जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

आवास विकास परिषद के उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि लगभग 53 ऐसे भूखंड है, जिनकी 30 जून को नीलामी प्रक्रिया की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसमें 35 वर्ग मीटर से लेकर 800 स्क्वायर मीटर एवं 2500 स्क्वायर मीटर के भूखंड भी उपलब्ध है। इसमें हाउसिंग ग्रुप एवं आवासीय दोनों तरह के भूखंड शामिल हैं। जो भी इस नीलामी प्रक्रिया में प्रतिभाग करना चाहते है। ऐसे सभी लोगों को 10% तक की धनराशि जमा करते हुए 29 जून 2026 तक आवेदन करना होगा। उसके पश्चात भी बेहतर 30 जून की नीलामी प्रक्रिया में नीलामी लगा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि जो भी आवेदक इन्हें खरीदना चाहते हैं। वह सभी भूखंड से संबंधित राशि की जानने के लिए विभाग की वेबसाइट पर आॅनलाइन माध्यम से विजिट करते हुए संपूर्ण विवरण आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। जिसमें 10% राशि जमा करने के साथ ही आप जिस तरह के भूखंड को खरीदना चाहते हैं, उसकी नीलामी में भाग ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत जागृति विहार एक्सटेंशन, माधवपुरम योजना, शताब्दी नगर, लोहिया नगर सहित विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित है। जहां यह भूखंड बिक्री के लिए प्रक्रिया में लाए जा रहे हैं।

बताते चलें कि मेरठ में प्रॉपर्टी खरीदने के प्रति अन्य राज्यों के लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. गत वर्ष भी जब नीलामी प्रक्रिया हुई थी. मेरठ के साथ-साथ हरियाणा, दिल्ली, गाजियाबाद एवं अन्य जनपदों के लोगों ने भी प्रतिभाग किया था। ऐसे में खास बात यह भी है कि अगर आप इन व्यावसायिक प्रॉपर्टी को खरीदने हैं। तो भविष्य में व्यावसायिक गतिविधियों को संचालित करने में आपको कोई दिक्कत नहीं होगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts