HomeTrendingट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत

ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत

-

बेटे के साथ ननद के घर जा रही थी, घायल बेटे को रेफर किया


उन्नाव। बांगरमऊ में शनिवार सुबह 9 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। उनका 17 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल है। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे महिला ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आ गईं।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।


जानकारी के अनुसार, फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के गुरदासपुर गांव निवासी 45 वर्षीय गुड्डी पत्नी रामदुलारे अपने पुत्र लवकुश के साथ बाइक से मल्लावां क्षेत्र स्थित अपनी ननद के घर जा रही थीं। शनिवार सुबह करीब 9 बजे बांगरमऊ नगर के माढ़ापुर रोड पर एक शराब की दुकान के पास यह हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में गुड्डी गंभीर रूप से घायल हो गईं और ट्रैक्टर के पहियों की चपेट में आ गईं। वहीं उनका बेटा लवकुश भी घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बांगरमऊ अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने गुड्डी को मृत घोषित कर दिया। घायल लवकुश की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर और उसके चालक के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts