Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकार की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत

कार की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत

-

गाजियाबाद। मुरादनगर थानाक्षेत्र में बुधवार रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में 15 साल के बच्चे बलराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है।

यह घटना भोवापुर गांव में राजनगर एक्सटेंशन हरनंदीपुरम मार्ग पर हुई। थाना लोनी बॉर्डर के गांव टीला सहवास निवासी मुशाहिद, बलराज के साथ बाइक से जा रहा था। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार कई फीट दूर जा गिरे और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को स्थानीय वरदान अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में बलराज (निवासी सेवा धाम कॉलोनी, लोनी बॉर्डर) को मृत घोषित कर दिया गया।

वहीं, मुशाहिद की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बलराज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई के लिए कार को जब्त कर लिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts