HomeCRIME NEWSफर्जी दस्तावेज से पुलिस में भर्ती पाने वाला गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेज से पुलिस में भर्ती पाने वाला गिरफ्तार

-

 किठौर पुलिस ने नौकरी पाने वाले वांछित आरोपी को पकड़ा, भेजा गया जेल


शारदा रिपोर्टर, मेरठ। किठौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त राहुल को गिरफ्तार किया है। उस पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी पद पर नौकरी पाने का आरोप है।
यह कार्रवाई फतेहपुर नारायण गांव निवासी अवनीश कुमार की लिखित तहरीर के आधार पर की गई। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि राहुल पुत्र सतीश ने अपनी वास्तविक जन्मतिथि, नाम, पिता और माता के नाम में बदलाव कर कूटरचित/फर्जी अभिलेख तैयार किए।

इन फर्जी दस्तावेजों का उपयोग उसने उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी हासिल करने के लिए किया। इस संबंध में थाना किठौर में मु0अ0सं0 224/2026, धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी किठौर के कुशल पर्यवेक्षण में किठौर पुलिस टीम ने यह गिरफ्तारी की। गिरफ्तार अभियुक्त राहुल पुत्र सतीश निवासी ग्राम फतेहपुर नारायण, थाना किठौर, जनपद मेरठ को नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts