थाना सरूरपुर पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग में प्रकाश में आया अभियुक्त गिरफ्तार ।
अवगत कराना है कि थाना सरूरपुर पर दिनांक 15.04.2026 को मु0अ0सं0 110/2026 धारा 305/317(2)/331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था, जिसमें दिनांक 12/13.03.2026 की रात्रि में ग्राम जंगल भूनी स्थित वादी की मशरूम फैक्ट्री की बाउण्ड्री वाल फाड़कर अज्ञात चोरों द्वारा फैक्ट्री में रखे ट्रांसफॉर्मर व सर्वो स्टेबलाइजर के अन्दर का सामान चोरी कर ले जाने की घटना अंकित थी। उक्त अभियोग में विवेचना के दौरान अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र बिजेन्द्र सिंह निवासी मौ0 आदर्श नगर कस्बा व थाना सरधना जनपद मेरठ का नाम प्रकाश में आया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मेरठ द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सरधना के कुशल निर्देशन में थाना सरूरपुर पुलिस द्वारा अभियोग उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र बिजेन्द्र सिंह उम्र करीब 20 वर्ष निवासी मौ0 आदर्श नगर कस्बा व थाना सरधना जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1. राहुल कुमार पुत्र बिजेन्द्र सिंह निवासी मौ0 आदर्श नगर कस्बा व थाना सरधना जनपद मेरठ, उम्र 20 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 अनिल कुमार, थाना सरूरपुर।
2. उ0नि0 अंकित कुशवाहा, थाना सरूरपुर।
3. का0 सुमित कुमार, थाना सरूरपुर।