HomeTrendingसीजेपी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके लखनऊ में

सीजेपी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके लखनऊ में

-

पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति देने से किया इंकार


लखनऊ: देश भर में अपने अनोखे नाम और अभियानों से चर्चा बटोरने वाली ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने अब उत्तर प्रदेश का रुख किया है। पार्टी के संस्थापक और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अभिजीत दीपके लखनऊ पहुंच चुके हैं। वह शनिवार को लखनऊ के ईको गार्डन में नीट पेपर लीक मामले के खिलाफ आयोजित ‘आक्रोश प्रदर्शन’ में शामिल होने वाले हैं। हालांकि, लखनऊ पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इस प्रदर्शन को अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया है।

यह विरोध-प्रदर्शन मुख्य रूप से आॅल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन और कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर आयोजित किया जा रहा है। अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया और वीडियो संदेशों के जरिए छात्रों और युवाओं से बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचने की अपील की थी। पुलिस की पाबंदी के बावजूद छात्र संगठन झुकने को तैयार नहीं है। ‘आइसा’ के लखनऊ यूनिट अध्यक्ष शांतम निधि ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि वे हर हाल में अपना विरोध दर्ज कराएंगे। पुलिस के मुताबिक, इस प्रदर्शन की अनुमति के लिए आवेदन विवेक कुमार नाम के प्रतिनिधि की ओर से दिया गया था, जिसे खारिज कर दिया गया है।

टीम इंडिया की जर्सी में अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे अभिजीत
शुक्रवार देर रात जब अभिजीत दीपके लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे, तो वह टीम इंडिया की टी-शर्ट पहने नजर आए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे कानून का सम्मान करते हैं और पुलिस से दोबारा अनुमति मांगेंगे। उनका मकसद केवल युवाओं और छात्रों की आवाज को बुलंद करना है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts