HomeTrendingसैलून संचालक की चाकू मारकर हत्या

सैलून संचालक की चाकू मारकर हत्या

-

देर रात घर से बुलाकर ले गए थे, रंजिश में वारदात को दिया अंजाम


गाजियाबाद। लोनी थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवक की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान तस्लीम के रूप में हुई है, जो आशियाना सिटी में परिवार के साथ रहता था। वह एक सैलून में काम करता था। परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते उसकी हत्या की गई है।

तस्लीम के पिता असगर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार रात करीब 9:30 बजे कुछ युवक तस्लीम को घर से बुलाकर ले गए। आरोप है कि आरोपी उसे मलिक सिटी स्थित मजार के पास ले गए, जहां पहले उसके साथ मारपीट की गई और बाद में चाकू से कई वार किए गए।

परिजनों के अनुसार तस्लीम के शरीर पर सात बार चाकू से हमला किया गया। घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो वह लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। परिजन घायल तस्लीम को तुरंत नजदीकी 50 शैया अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2025 में तस्लीम के भाई की भी हत्या हुई थी। पुलिस इस पुराने विवाद और वर्तमान घटना के बीच संबंधों की भी जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts