Homeउत्तर प्रदेशMeerutरेस्टोरेंट में युवतियों से सर्व करायी जा रही थी शराब

रेस्टोरेंट में युवतियों से सर्व करायी जा रही थी शराब

-

आबूलेन पर सीओ सदर की छापेमारी, संचालक और कर्मचारी पर केस दर्ज


शारदा रिपोर्टर मेरठ। आबूलेन स्थित स्लॉट रेस्टोरेंट में नियमों का उल्लंघन कर युवतियों से शराब परोसने का मामला सामने आया है। बुधवार रात सीओ सदर नवीना शुक्ला ने सिविल ड्रेस में टीम के साथ रेस्टोरेंट पर छापा मारा। इस दौरान रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई।

पुलिस जांच में रेस्टोरेंट के भीतर कई अनियमितताएं पाई गईं। जानकारी के अनुसार, यहां युवतियों के जरिए ग्राहकों को शराब परोसी जा रही थी। छापेमारी की खबर फैलते ही रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और कई लोग मौके से भागने का प्रयास करने लगे।

इस मामले में पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक अंकित गुर्जर, निवासी गांव सतवाई, और उसके कर्मचारी अतुल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब रेस्टोरेंट के संचालन लाइसेंस और अन्य गतिविधियों की भी गहनता से जांच कर रही है।

सीओ सदर नवीना शुक्ला ने बताया कि अवैध गतिविधियों और नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध रूप से संचालित होने वाले बार, रेस्टोरेंट और शराब परोसने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ उनका अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts