HomeTrendingजमीनी विवाद में किसान की पीट-पीटकर हत्या

जमीनी विवाद में किसान की पीट-पीटकर हत्या

-

सरिया और लोहे की रॉड से हमला कर मार डाला, कोई संतान नहीं थी


फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंगदपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर 65 वर्षीय एक वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि की बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

मृतक की पहचान अंगदपुर गांव निवासी तक्की लाल सोनकर (65) पुत्र लक्ष्मन के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, उनका गांव के कुछ लोगों से भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मामला न्यायालय में विचाराधीन है और गुरुवार को इसकी सुनवाई भी प्रस्तावित थी।

आरोप है कि बुधवार देर रात कुछ लोगों ने तक्की लाल पर सरिया और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी सुबह होने पर परिजनों को हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि भूमि विवाद को लेकर चली आ रही रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। बताया जा रहा है कि मृतक तक्की लाल सोनकर की कोई संतान नहीं थी।

थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है तथा संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts