HomeTrendingतेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौत

तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौत

-

बाइक पर सवार पति घायल, पुलिस ने चालक को कार समेत हिरासत में लिया


मुरादाबाद। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर गणेशघाट कट के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, रामपुर जिले के अजीम नगर थाना क्षेत्र स्थित इमरते गांव के निवासी कल्याण सिंह अपनी 50 वर्षीय पत्नी सावित्री के साथ सोमवार सुबह मुरादाबाद आए थे। वे मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गणेशघाट में एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। मंगलवार शाम करीब पांच बजे दोनों पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे।
बताया गया कि जब वे गणेशघाट के पास हाईवे पर बने कट को पार कर रहे थे, तभी मुरादाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए रामपुर जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद सावित्री को मृत घोषित कर दिया, जबकि कल्याण सिंह को गंभीर हालत में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। मृतक दंपती के दो बेटे और दो बेटियां हैं।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाली कार को कब्जे में ले लिया है और उसके चालक को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts