संभल। थाना बनियाठेर क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे चंदौसी-कुढ़फतेहगढ़ मार्ग पर अल्हेदादपुर चम्मू उर्फ चमरपुरा के पास एक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
ई-रिक्शा चालक चंद्रभान निवासी रहौली अपने परिवार के साथ मेथरा में रिश्तेदारी में एक मौत हो गई थी वह उसमें शामिल होने जा रहे थे। ई-रिक्शा में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे में चंद्रभान के माता-पिता हरिलाल और अतरकली गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस और थाना बनियाठेर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार स्कॉर्पियो तथा उसके चालक की तलाश जारी है।