HomeTrendingमहिला का कमरे में मिला खून से लथपथ शव

महिला का कमरे में मिला खून से लथपथ शव

-

चार बच्चों ने चटाई-गद्दे पर पड़ा देखा, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका


अमरोहा। उझारी में एक 40 वर्षीय महिला का शव उसके किराए के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिंगर एक्सपर्ट टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

मृतका की पहचान संभल के मोहल्ला कोटगर्वी निवासी आयशा अंसारी (40) पत्नी स्वर्गीय रईस के रूप में हुई है। वह अपनी चार बेटियों – फायजा (18), साहिल (16), रिहान (14) और एहसान (8) के साथ उझारी कस्बे के बस स्टैंड स्थित गुड्डू वारसी पुत्र सगीर के मकान में किराए पर रहती थी। आयशा के बेटे साहिल ने पुलिस को बताया कि बुधवार को उसकी मां का निकाह संभल निवासी परवेज से होना था।

मंगलवार शाम को परवेज संभल से उझारी स्थित उनके किराए के मकान पर पहुंचा था। रात में आयशा और परवेज एक चटाई पर सोए थे, जबकि चारों बच्चे बाहर सो रहे थे। बुधवार सुबह जब बच्चे सोकर उठे, तो उन्होंने आयशा का खून से लथपथ शव चटाई-गद्दे पर पड़ा देखा।

बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर सैदनगली थाना पुलिस और फिंगर एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक संजय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आरोपी परवेज की तलाश की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts